बढ़ा रहा अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी, Delhi से गुआंगजौ और हनोई के लिए शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट्स

दिल्ली-गुआंगज़ौ रूट इंडिगो की कोलकाता-गुआंगज़ौ उड़ानों के बाद शुरू हो रहा है, जो 26 अक्टूबर से संचालित होंगी

भारतीय एयरलाइन इंडिगो अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को और बढ़ा रही है। कंपनी ने दिल्ली से चीन के गुआंगजौ के लिए रोज़ाना डायरेक्ट फ्लाइट्स 10 नवंबर से शुरू करने और दिल्ली से वियतनाम के हनोई के लिए 20 दिसंबर से नई उड़ानों की घोषणा की है। दोनों रूट्स इंडिगो के एयरबस A320 विमान से संचालित होंगे।

दिल्ली-गुआंगजौ रूट
दिल्ली-गुआंगजौ रूट इंडिगो की कोलकाता-गुआंगज़ौ उड़ानों के बाद शुरू हो रहा है, जो 26 अक्टूबर से संचालित होंगी। यह कदम इंडिगो को महामारी के बाद चीन के लिए फ्लाइट ऑपरेशन पूरी तरह से शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन में से एक बनाता है।

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड, विनय मल्होत्रा ने कहा, “दिल्ली और गुआंगज़ौ के बीच रोज़ाना डायरेक्ट फ्लाइट्स से चीन से हमारी कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग के अवसर भी बढ़ाएगा।”

दिल्ली से उड़ान रात 9:45 बजे रवाना होगी और सुबह 4:50 बजे गुआंगज़ौ पहुंचेगी। वहीं वापसी की उड़ान गुआंगज़ौ से सुबह 5:50 बजे शुरू होकर दिल्ली सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली-हनोई रूट
इंडिगो 20 दिसंबर से दिल्ली और हनोई के बीच रोज़ाना डायरेक्ट फ्लाइट्स भी शुरू करेगा। एयरलाइन पहले ही कोलकाता से हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के लिए साप्ताहिक 14 उड़ानें चला रही है। नई उड़ान बढ़ती यात्रा मांग को और पूरा करेगी।

विनय मल्होत्रा ने कहा, “दिल्ली और हनोई के बीच रोज़ाना डायरेक्ट फ्लाइट्स से वियतनाम की यात्रा और आसान होगी। हम एसेन क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और अपने ग्राहकों को समय पर, किफायती और सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करना जारी रखेंगे।”

दिल्ली-हनोई फ्लाइट (6E 1633) सुबह 7:25 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1 बजे हनोई पहुंचेगी। वहीं हनोई से वापसी की उड़ान (6E 1634) शाम 6 बजे शुरू होकर रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414