कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पर श्रीडूंगरगढ़ में सघन कार्यवाही, मार्केट की 86 दुकानें सीज

कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पर श्रीडूंगरगढ़ में सघन कार्यवाही, मार्केट की 86 दुकानें सीज

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीडूंगरगढ़ के एक मार्केट की 86 दुकानों को एक साथ सीज किया गया है। जिला कलक्टर के निर्देश गठित टीम ने यह कार्यवाही की है। श्रीडूंगरगढ़ की उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने बताया कि नायब तहसीलदार जयनारायण, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, भू-अभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार तथा स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए एनफोर्समेंट की कार्यवाही की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गणपति कलेक्शन द्वारा दुकान का शटर आगे से बंद कर अंदर ग्राहक बिठा रखे थे। इस पर कार्यवाही करते हुए इसे सीज किया गया। वहीं रामस्नेही सुपर मार्केट में दुकानदारों को बार-बार समझाने के बावजूद दुकान खोलने पर 86 दुकानों को सीज कर दिया गया। मार्केट परिसर में मालिक का आवास होने के कारण इसके एक प्रवेश द्वार को छोड़कर बाकी सभी गेट भी सील किए गए हैं। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी द्वारा सेरूणा में अनुमत समय के बाद खुली शराब की एक दुकान के विरूद्ध दस हजार रुपये का चालान किया गया है। वहीं झंझेऊ में एक रेस्टोरेंट द्वारा गाइडलाइन की अवहेलना किए जाने पर इसके विरूद्ध पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...