खरीफ 2021 की अधिसूचित फसल का बीमा 1 जुलाई से होगा शुरू,इच्छुक किसान 31 जुलाई तक करवा सकेंगे बैंक में फसल बीमा

खरीफ 2021 की अधिसूचित फसल का बीमा 1 जुलाई से होगा शुरू,इच्छुक किसान 31 जुलाई तक करवा सकेंगे बैंक में फसल बीमा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने खरीफ 2021 की अधिसूचित फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिए हैं।
मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2021 की अधिसूचित फसल का बीमा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक होना है। संबंधित बैंक में किसान प्रीमियम राशि जमा करवाकर योजना से जुड़ सकते है। उन्होंने अनुबंधित बीमा कम्पनी यूनिवर्सल सौम्पो को जिले की सभी तहसीलों में मोबाइल वैन से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए और कहा कि वे किसानों को फसल बीमा की जानकारी देंगे। इसके लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं कृषि अधिकारी से सम्पर्क करने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना का टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में बीमा कम्पनी टीकाकरण साइट के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में कृषकों योजना की जानकारी दे।
जिले में प्रधामंत्री फसल बीमा की अनुबंधित कम्पनी सौम्पो के अधिकारी ने बताया कि किसानों की बैंक द्वारा 31 जुलाई तक फसल बीमा की जायेगी। ऋणी कृषक जो बीमा में नहीं करवाना चाहते है, बैंक को 24 जुलाई तक लिखित में सूचना देनी होगी। उन्होंने बताया कि गैर ऋणी कृषक आवश्यक दस्तावेज देकर बैंक में बीमा करवा सकते है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...