इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव कल

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। राज्य सरकार की गरीबों को राहत देने वाली महत्त्वपूर्ण योजना इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को लेकर कल सायं 4 बजे नगर परिषद के सभागार में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक़ ने बताया कि जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में जिलेभर के इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आतिथ्य में होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से वीसी के माध्यम से कनेक्ट रहेगा। मुख्यमंत्री गहलोत विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत बटन दबाकर प्रदेश के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण करेंगे। उन्होंने जिले के इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों, नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से लाभार्थी उत्सव में भाग लेने की अपील की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...