भारतीय सेवा समाज राजस्थान ने भेंट किए सेनेटाइजर

भारतीय सेवा समाज राजस्थान ने भेंट किए सेनेटाइजर

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को उनके आवास पर बुधवार को भारतीय समाज सेवा राजस्थान एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट के मंत्री भंवर पृथ्वीराज रतनू ने भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हर्बल दवाई आस्था-15 और 100 सेनेटाइजर कोलायत विधानसभा में वितरण के लिए भेंट किए।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देश व प्रदेश को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भामाशाहों द्वारा दी जा रही सहायता अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का साधुवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके द्वारा दिये गए सहयोग से अन्य भामाशाहों को  प्रेरणा मिलेगी। भंवर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए डालमिया सेवा ट्रस्ट, दिल्ली आवश्यक संसाधन, भारतीय समाज सेवा के लिए उपलब्ध करवा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के कैलाश सिंह रतनू व संवाई सिंह रतनू उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...

डॉ धाकड़ दंपत्ति बने हाई इंटेंसिटी फिटनेस स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धा में प्रथम चिकित्सक दंपत्ति

हायरॉक्स सोलो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जयपुर @ jagruk janta ....