दौसा-गंगापुर सिटी (95 कि.मी.) नई रेल लाइन पर यात्री रेलसेवा का शुभारम्भ


  • अजमेर-जयपुर-अजमेर रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) का दौसा-गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार
  • विस्तार के कारण अजमेर-जयपुर डेमू रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा दौसा-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन पर यात्री रेलसेवा का शुभारम्भ किया जा रहा है। अजमेर-जयपुर-अजमेर रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) का दौसा- गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार के कारण अजमेर-जयपुर डेमू रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से अजमेर से 07.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन व 09.50 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे दौसा होते हुए 14.00 बजे गंगापुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09606, गंगापुर सिटी-अजमेर (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से गंगापुर सिटी से 15.00 बजे रवाना होकर 17.35 बजे दौसा होते हुए जयपुर स्टेशन पर 19.00 बजे आगमन व 19.05 बजे प्रस्थान कर 23.15 बजे अजमेर पहुॅचेगी।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

जोजरी नदी में एक बूंद भी प्रदूषित पानी न आए यह किया जायेगा सुनिश्चित - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

Fri Mar 15 , 2024
जोजरी नदी के पुनरुद्धार योजना  में  172.58 करोड़  से होने वाले विभिन्न कार्यों का शिलान्यास हुआ’ सर्वजन हिताय भाव से किए जायेगे कार्य – संसदीय कार्य मंत्री जोधपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोजरी नदी […]

You May Like

Breaking News