दौसा-गंगापुर सिटी (95 कि.मी.) नई रेल लाइन पर यात्री रेलसेवा का शुभारम्भ

  • अजमेर-जयपुर-अजमेर रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) का दौसा-गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार
  • विस्तार के कारण अजमेर-जयपुर डेमू रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा दौसा-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन पर यात्री रेलसेवा का शुभारम्भ किया जा रहा है। अजमेर-जयपुर-अजमेर रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) का दौसा- गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार के कारण अजमेर-जयपुर डेमू रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से अजमेर से 07.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन व 09.50 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे दौसा होते हुए 14.00 बजे गंगापुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09606, गंगापुर सिटी-अजमेर (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से गंगापुर सिटी से 15.00 बजे रवाना होकर 17.35 बजे दौसा होते हुए जयपुर स्टेशन पर 19.00 बजे आगमन व 19.05 बजे प्रस्थान कर 23.15 बजे अजमेर पहुॅचेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में धूलभरी आंधी, 15 उड़ानों का बदला गया रूट, वाहन हुए क्षतिग्रस्त

दिल्ली में शुक्रवार को धूलभरी आंधी देखने को मिली।...

सेवा, समर्पण और सबका साथ,विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के...