कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, 2 प्रतिष्ठानों को आगामी आदेशों तक किया सीज

कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, 2 प्रतिष्ठानों को आगामी आदेशों तक किया सीज

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नगर निगम द्वारा 2 प्रतिष्ठानों को आगामी आदेशों तक सीज किया गया है।
निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की सख्ती से पालना करवाने के उद्देश्य से निगम के कोरोना प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की। दल प्रभारी जगदीश खींचड़ के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने स्थित ठेले वाला, बाहर से पर्दा लगा कर अंदर से तंबाकू सामग्री विक्रय करता पाया गया।  ठेले पर अनावश्यक भीड़ भी थी, इसके मद्देनजर ठेले को सीज कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान ठेला संचालक मौके से अकेला छोड़कर भाग गया। इसी प्रकार जिला परिषद के पीछे, मंजू कॉलोनी स्थित प्रहलादराय जोशी जनरल स्टोर अनुमत समय के पश्चात भी खुला पाया गया और वहां अनावश्यक भीड़ थी। इसके मद्देनजर इसे सीज किया गया। कार्यवाही में किशन व्यास, विनोद स्वामी आदि साथ रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...