सीएम गहलोत का संवेदनशील निर्णय, प्रदेश के 2 हजार युवाओं को मिलेगी दुपहिया गाड़ी

सीएम गहलोत का संवेदनशील निर्णय, प्रदेश के 2 हजार युवाओं को मिलेगी दुपहिया गाड़ी

जयपुर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कॉलेज में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं और रोजगार के लिए कार्यस्थल तक आवागमन के लिए दिव्यांग युवाओं को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी वितरण करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने इसके लिए राज्य बजट वर्ष 2021-22 में घोषित ‘स्कूटी योजना- 2021’ के दिशा-निर्देशों का अनुमोदन भी कर दिया है।
गहलोत द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, अध्ययन अथवा रोजगार के लिए आवागमन करने वाले विशेष योग्यजनाें की सहूलियत के लिए 2,000 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को भी मंजूरी दी है। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...