ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में श्रीमती जबरदेवी दीपचंद दस्साणी ट्रस्ट ने पीबीएम अस्पताल के लिए भेंट किए पांच बाईपेप

ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में श्रीमती जबरदेवी दीपचंद दस्साणी ट्रस्ट ने पीबीएम अस्पताल के लिए भेंट किए पांच बाईपेप

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीमती जबर देवी दीपचंद दस्साणी ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की मौजूदगी में 5 बाई पेप पीबीएम अस्पताल के लिए भेंट किए गए।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस दौर भामाशाहों द्वारा दिए गए सहयोग से संक्रमितों के इलाज कार्य में और अधिक मदद मिली है। उन्होंने इस अनुकरणीय कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया और कहा कि इससे दूसरो को भी मानव हित के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

ट्रस्ट संचालक ने बताया कि संसाधनों के अभाव में कोई परेशान नहीं हो, इस भावना को ध्यान में रखते हुए श्री शांतक्रांति जैन श्रावक संघ, जैन महासभा व डॉ. संजय कोचर की प्रेरणा से स्व. निर्मल कुमार दस्साणी की पुण्य स्मृति में यह मशीनें पी.बी.एम.अस्पताल को भेंट किए गए।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ परमिंदर सिरोही, डॉ संजय कोचर, डॉ बी.के. गुप्ता, डॉ.सुरेंद्र वर्मा, मांगीलाल दसाणी, महेश दस्साणी, शुभकरण दसाणी, रिद्धकरण सेठिया, विजय कोचर, जतन दुग्गड़, संजय सांड, कुनाल कोचर, अमित बोथरा, मोनू सिरोहिया आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...