युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए डाॅ. कल्ला को सौंपा चैक

युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए डाॅ. कल्ला को सौंपा चैक

बीकानेर@जागरूक जनता। गोरधन दास मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए 25 हजार रूपये का चैक ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला को मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज परिसर में सौंपा गया।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि टीकाकरण से कोई भी वंचित नहीं रहे। इसके मद्देनजर सरकार द्वारा युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए 3 हजार करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। सरकार के इस कार्य में सहयोग के लिए अनेक संस्थाएं आगे आ रही हैं। यह राशि 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा खुलवाए गए वैक्सीनेशन डेडिकेटेड बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।
इस अवसर पर गोरधन दास मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्था योगेश पुरोहित, विनोद जोशी, गिरीराज खेरीवाल, गौरीशंकर जाजड़ा, किशनलाल गेदर आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...