MP में पानी में डूबे ट्रैक में आगे-आगे रेलवे कर्मचारी, पीछे-पीछे ट्रेन

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव देखा जा रहा है। बारिश के पानी से रेलवे ट्रैक भी डूब गए हैं। प्रदेश के कटनी जिले में रेलवे ट्रैक पर जमा हुए पानी के बीच से ट्रेन चलाई जा रही है

कटनीः मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश क़े चलते जगह जगह-जगह जल भराव देखने को मिल रहे है। बारिश का पानी रेलवे ट्रैक और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। कुछ ऐसा ही मामला कटनी जबलपुर रेलखंड के स्लिमनाबाद के पास डुंडी स्टेशन पर देखने को मिला। बारिश के पानी से डूबे रेलवे ट्रैक के बीच से ट्रेन गुजरती देखी गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आगे-आगे रेलवे कर्मचारी, पीछे-पीछे ट्रेन

वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रैकमैन और रेलवे कर्मचारी पानी में डूबी रेल पटरी के आगे-आगे चल रहे हैं और ट्रेन धीरे-धीरे गंतव्य की ओर आगे बढ़ रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रेन को रास्ते दिखाते कर्मचारी छाता लिए हुए हैं और पानी में ट्रेन के आगे-आगे जा रहे हैं। इस दौरान बारिश भी हो रही है।

पानी में डूबे ट्रैक से निकलती चली गई कई ट्रेनें

पानी से डूबे रेलवे ट्रैक से एक के बाद एक कई ट्रेनें निकलीं। कटनी जबलपुर इंटरसिटी, महाकौशल एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनों को पानी में डूबे ट्रैक से आगे बढ़ाया गया। कटनी जबलपुर में सुबह शिफ्ट में चलने वाली ऐसी कई ट्रेनें हैं जो कि एक के बाद एक करके इसी तरह यहां से निकलती चली गईं।

कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबे

बता दें कि स्लिमनाबाद के पास डुंडी स्टेशन के आस-पास का रेल ट्रैक बारिश के पानी में डूबा हुआ है। यही नहीं इमलिया गेट के पास भी रेल ट्रैक पर बारिश का पानी आ गया है। ट्रैकमेन व रेलवे कर्मचारियों पानी में डूबे ट्रैक पर आगे-आगे चलते रहे और उनके पीछे-पीछे ट्रेनें चलती रहीं। 

 सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

पानी में डूबे ट्रैक से ट्रेनों के गुजरने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल पानी में डूबे ट्रैक के बीच ट्रेन को जाने की इजाजत देकर रेलवे अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...