मंत्री Dr. मंजू बाघमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/ बालोतरा। राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लंदन स्थित प्रतिष्ठित संस्था ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा उन्हें ब्रिटेन की संसद के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में आयोजित होने वाले 10वें अवॉर्ड समिट के लिए विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया है। यह समारोह 26 जून 2026 को लंदन में आयोजित होगा।

विशेष बात यह रही कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के वाइस प्रेसिडेंट सुशील गायकवाड़ ने व्यक्तिगत रूप से मंत्री बाघमार को यह सम्मान एवं आमंत्रण प्रदान किया। इस दौरान डॉ बाघमार की शिक्षा, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा जनहित में किए गए बहुआयामी कार्यों की सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यही अंतरराष्ट्रीय सम्मान राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रदान किया गया था ।‌ ऐसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मान से डॉ. बाघमार का सम्मानित होना संपूर्ण राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
राज्य मंत्री डॉ. बाघमार ने अपने पेशेवर जीवन में उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। शिक्षा जगत में उनके योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और अकादमिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को लंबे समय से सम्मान के साथ देखा जाता रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और सामाजिक चेतना को जोड़ते हुए कई प्रेरणादायी पहल कीं।

राजनीतिक जीवन मे व्यस्त होने के बावजूद भी डॉ. मंजू बाघमार सामाजिक सरोकारों से निरंतर जुड़ी रही हैं। महिला शिक्षा, बाल विकास, सामाजिक जागरूकता, जरूरतमंद वर्गों के सहयोग तथा समाजहित के विभिन्न अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनके कारण वे समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष पहचान रखती हैं।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. बाघमार ने अपने संवेदनशील नेतृत्व, उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों तथा समाज के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है । लंदन में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित समारोह में विश्वभर के मंत्री, राजनयिक, शिक्षाविद, सामाजिक नेतृत्वकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां भाग लेंगी। ऐसे वैश्विक मंच पर प्रदेश की मंत्री डॉ बाघमार की उपस्थिति न केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान का विषय होगी। राजनीतिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मंत्री बाघमार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...