
जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश, पर्यटन तथा देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान के विकास से जोड़ने के विषय पर महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. अरुण अग्रवाल, राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी समन्वयक (पश्चिम बंगाल, बिहार एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स राजस्थान, कार्यकारी अध्यक्ष FORTI), तथा
श्री NRI सतीश पांचाल (निवासी प्रताप नगर, डूंगरपुर), राजस्थान फाउंडेशन, कुवैत चैप्टर के सचिव एवं MoU निवेशक, राजस्थान दर्पण एसोसियन कुवैत ने श्री शिखर अग्रवाल, IAS, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग, राजस्थान सरकार ,डॉ. मनीषा अरोड़ा आयुक्त (IAS), प्रसपुतिता नंदा DGM, श्री सीनियर मैनेजर अमित सिंगल सहित राजस्थान फाउंडेशन के अन्य सम्मानित अधिकारियों तथा Bureau of Investment Promotion (BIP) से श्री जुगल किशोर मीणा (IAS) एडिशनल आयुक्त, महाप्रबंधक BIP श्री रेनू राज, श्री अजय शर्मा (YI) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
इस दौरान MoU से संबंधित निवेश, संभावित परियोजनाओं, राज निवेश (Raj Nivesh) तथा संबंधित शिकायतों/लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में राजस्थान में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से जोड़ने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


