बीकानेर में कोरोना ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, आये एक साथ इतने पॉजिटिव इन क्षेत्रों से

बीकानेर में कोरोना ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, आये एक साथ इतने पॉजिटिव इन क्षेत्रों से

बीकानेर@जागरूक जनता । होली की मस्ती अब कोरोना के कहर के रूप में सामने आ रही है । इसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि होली के बाद कोरोना अपना विकराल रूप दिखायेगा और आज आई रिपोर्ट ने इस पर अपना ठप्पा लगा दिया । रोजाना दिन प्रतिदिन इसके आंकड़ों के रिकॉर्ड टूट रहे है । आज बुधवार को आई रिपोर्ट ने अपना धमाका किया है । जंहा आज जारी हुई लिस्ट के अनुसार बीकानेर में आज कुल 31 पाॅजीटिव आए हैं। इनमें एक 34 वर्षीय युवक विद्याधर नगर जयपुर का है और बाकी 30 मरीज बीकानेर के हैं। इन 30 मरीजों के साथ बीकानेर में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 200 पार कर चुका है अब बीकानेर में ऐसे मरीजों की संख्या 206 तक पहुंच गई है। यानि आज मार्च क्लोजिंग खतरनाक ढंग से हुई है। बीकानेर में आज धोबी तलाई, सादुलगंज, सुदर्शना नगर, जय नारायण व्यास कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, भीनासर, देशनोक, रानी बाजार, सुभाष पुरा, केईएम रोड, चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर, पंचारिया चौक, सिंगी गली, समता नगर, सोनगिरी कुआं, एमपी कॉलोनी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बागड़ी मोहल्ला आदि इलाकों से कोरोना पाॅजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...