महिलाओं को टच किया तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

परिवहन के साधनों में मनचलो पर कड़ी निगरानी

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुरु किए गए ऑपरेशन सेफर व्हील्स के तहत कमिश्नरेट की निर्भया स्कवॉड टीम सार्वजनिक परिवहन के साधनों में मनचलो पर कड़ी निगरानी रख रही है। इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं।

डीसीपी मेट्रो ऋचा तोमर ने बताया कि 20 जुलाई को सिंधी कैंप बस स्टैण्ड से यह अभियान शुरु किया गया था। इस अभियान का उदेश्य सार्वजनिक परिवहन के साधनों बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा में महिलाओं और लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हैं। महिलाए हर जगह अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। इसी प्रकार पुरुषों और लड़कों में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने के लिए जागरूक करना हैं। महिलाओं को घर से बाहर आने और कार्यस्थल पर जाने में कोई असुरक्षा का भाव नहीं आए। इसके लिए महिला हेल्पलाइन व्हाट्सएप हेल्पलाइन के नबंरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वह हेल्पलाइन नम्बर पर तुरन्त सूचित करे। इसमें उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिला हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर एवं स्पीकर लगाए गए हैं। निर्भया स्कवॉड ने महिलाओं और बालिकाओं को समझाइश कर जागरूक किया। चालको एवं परिचालकों को भी महिला सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई। महिलाएं घबराए नहीं, जयपुर पुलिस हमेशा आपके साथ है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...