भाजपा वाले जरूरत पड़ेगी और सूट करेगा तो गांधीजी की तरह पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे-गहलोत

सर्वोदय विचार परीक्षा पास किए बिना नहीं मिलेगी सरकारी स्कॉलरशिप
जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनेगा गांधी दर्शन म्यूजियम

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के मौजूदा हालात को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने अब गांधीजी को अपना लिया है। 10-20 साल बाद जब इन्हें जरूरत पड़ेगी और सूट करेगा तो पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे। आज भाजपा आरएसएस के लोग पंडित नेहरू के बारे में न जाने क्या क्या कहते रहते हैं। गहलोत मंगलवार को दांडी मार्च की वर्तमान में प्रासंगिकता मुद्दे पर आयोजित वर्चुअल सेमीनार और हनुमानगढ़ में गांधीजी की प्रतिमा के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, गांधी अपने वक्त से ज्यादा आज प्रासंगिक है। आज देश के हालात शब्दों में बयां नहीं कर सकते। फोन पर बात नहीं कर सकते, लोग फोन पर बात करने से डरते हैं। और कहते हैं कि फेसटाइम पर या वाट्सएप पर बात करो। ईडी,सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग सरकारें गिराने और बनाने में हो रहा है। चुनाव के चार दिन पहले नेताओं के परिवारों पर छापे पड़ रहे हैंं। उन्हें अहसास नहीं है कि जनता समझती भी है और समय आने पर जवाब भी देती है। भगवान इन्हें सद्बुद्धि दें। हमारे रास्ते अलग हैं दुश्मन नहीं हैं। भाजपा और मेादी ने अगली सरकार ट्रंप सरकार करके भी देख लिया अब तो सद्बुद्धि आएगी।

सर्वोदय विचार परीक्षा पास किए बिना नहीं मिलेगी सरकारी स्कॉलरशिप
राजस्थान में सरकार से मिलने वाली हर तरह की स्कॉलरशिप के लिए सर्वोदय विचार परीक्षा पास करनी होगी, इसे पास किए बिना स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। सीएम गहलोत ने कहा, राजस्थान में सब जगह सर्वोदय विचार परीक्षा चलेगी। बचपन में मैंने भी दी थी। छात्रवृत्ति और मैरिट आधारित सुविधाांए तभी ​मिलेंगी जब यह परीक्षा पास करेंगे। सर्वादय परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। इसकी किताबें सरकार देगी।

जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनेगा गांधी दर्शन म्यूजियम
गहलोत ने कहा, 2019 में गांधी दर्शन म्यूजियम बनाने की घोषणा की गई थी, वह पूरी नहीं हो सकी। खादी भंडज्ञर की जिस जमीन पर यह म्यूजियम बनना था वह खादी आयोग मुंबई के यहां गिरवी रखी हुई थी। अब सेंट्रल पार्क में गांधी म्यूजियम बनाने के लिए जगह तय कर दी गई है। सेंट्रल पार्क में गांधी दर्शन म्यूजियम में बनेगा। अफसरों ने साफ सफाई शुरु कर दी है, सभी गांधीवादियों को बुलाकर इसकी शुरुआत की जाएगी।

राजस्थान में गैर सरकारी क्षेत्र में युवा शांति सेना बनेगी
मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में युवा शांति सेना बनाने का सुझाव दिया। गहलोत ने कहा, गैर सरकारी क्षेत्र में युवा शांति सेना बलनाई जाए, सरकार इसमें पूरा सहयरोग करेगी। शांति सेना के जरिए युवाओं को गांधीजी के जीवन और उनके विचारों से प्रेरित करवाया जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...