आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023: श्रीलंका 55 रन पर आउट, भारत 302 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

World Cup 2023, India vs Sri Lanka: भारतीय टीम लगातार 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

IND vs SL ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। भारत के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। ऐसा लग रहा था कि एशिया कप फाइनल का रिप्ले चल रहा है। उस मैच में श्रीलंका की टीम 50 रन पर आउट हुई थी। इस मैच में 55 रन पर सिमट गई। नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज और महेश तीक्ष्णा ने 12-12 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...