NH -62 पर भीषण सड़क हादसा पांच लोगों की मौत

सिरोही। सिरोही जिले से गुजर रहें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (NH -62) पर सुबह करीब 7 बजे एक कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है।
बताया जा रहा रहा है की। कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार फलोदी के खारा गांव निवासी 5 लोगों की हुई मौत हो गई है। सिरोही से फलोदी की साइड जा रहें रहें इस दौरान हादसा हुआ। सूचना पर सिरोही कोतवाल कैलाश सिंह चारण डीएसपी मुकेश चौधरी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुँचे। सभी को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगो में से 5 को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है।

गुजरात से जोधपुर की तरफ जाते समय यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, तुरंत पहुंची। तहसीलदार जगदीश बिश्नोई, डिप्टी मुकेश चौधरी भी पहुंचे मौके पर मौजूद रहें। पूरा हादसा सारणेश्वर पुलिया से सारणेश्वर मंदिर के बीच हुआ है।हादसे में कुल 5 लोगों की मौत, हुई है जिसमें 2 महिला, 2 पुरुष और 1 बालक शामिल है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल भी जिला अस्पताल और घटना स्थल पहुँचे कार में सवार एक महिला बची है जीवित पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की यह परिवार फलोदी के खारा गाँव का रहने वाला है हाल में गुजरात रह रहा था।

हादसे में इनकी हुई मौत :-हादसे में हुई इनकी मौत प्रताप उम्र (53) पुत्र कांती लाल भाटी, निवासी दाहोद गुजरात, रामूराम (50) पुत्र प्रेमाराम भाटी, उषा (50) पत्नी प्रताप भाटी, पुष्पा (25) पत्नी जगदीश भाटी और आशु (11 महीने) पुत्र जगदीश भाटी की मौत हो गई। वहीं, शारदा (50) पत्नी रमेश भाटी घायल हो गई। सभी मृतक और घायल गुजरात के रहने वाले हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...