सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और बाइक के बीच टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

भीमाना गांव के पास हुआ हादसा, दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

सिरोही। जिले के पिंडवाड़ा उपखंड के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। भीमाना गांव के निकट सड़क पार कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भीमाना गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ट्रेलर के नीचे आ गए। और दो की मौत हो गई। मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।

तीन युवकों की गई जान
हादसे में धनाराम पुत्र सूगाराम गरासिया और राजू पुत्र करणाराम गरासिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बदाराम पुत्र उजाराम गमेती भील को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों युवक अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी काम से जा रहे थे।

सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ और पिंडवाड़ा डीएसपी भंवरलाल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक फरार

रोहिड़ा थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है, वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- तुषार पुरोहित सिरोही

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related