जयपुर जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का सम्मान समारोह कल 20 फरवरी को

  • जयपुर के नेगचर बाग में होगा डॉक्टर्स सम्मान समारोह
  • राजस्थान औषधालय आरएपीएल गु्रप मुम्बई जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों का करेगा सम्मान

जयपुर @ जागरूक जनता। राजस्थान औषधालय (आरएपीएल गु्रप मुम्बई) द्वारा पूरे भारत भर में चलाये जा रहे डॉक्टर्स सम्मान समारोह के तहत जयपुर जिले के उन आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सम्मान करने जा रहा हैं, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान आमजन की निस्वार्थ भाव से सेवा कर कोविड-19 के मरीजों को लाभान्वित किया। जयपुर जिले के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. मुकेश अटल ने बताया कि आरएपीएल गु्रप मुम्बई द्वारा 20 फरवरी (रविवार) को सीकर रोड़ गीरधर कॉलोनी सोनी मनिपाल हॉस्पिटल के सामने स्थित नेगचार बाग बैन्क्यूट रेस्टोरेंट में सुबह 11 बजे डॉक्टर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।

    आयुर्वेदाचार्य डॉ. सिताराम गुप्ता ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान आयुर्वेदिक औषधियां सहित विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवा का सेवन हर व्यक्ति ने किया और आयुर्वेदिक औषधियां कारगर साबित हुई। जिले में जिन आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने कोरोना काल के दौरान आमजन की सेवा की उन्हें सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हांेने बताया कि डॉक्टर्स सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों का चिन्ह्कीरण कर लिया गया है। 

    उल्लेखनीय हैं, कि राजस्थान औषधालय द्वारा पिछले 70 वर्षो से भारत को नशे से मुक्त करने के लिए  आयुर्वेदिक दवा आमजन को उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। इसी को देखते हुए आरएपीएल गु्रप मुम्बई द्वारा पूरे भारत भर में ‘‘नशा मुक्त भारत‘‘ अभियान चलाकर भारत के हर जिले, ताल्लुका, गांव एवं ढ़ाणियों में फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन कर निःशुल्क नशा मुक्ति की दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। राजस्थान औषधालय मुम्बई (आरएपीएल गु्रप) द्वारा बनाई गई आयुष-64 टैबलेट भारत के वीर जवानों को कोविड-19 से बचाने में अपना अहम योगदान दे रही है। ये दवा इंडियन डिफेन्स थल सेना, जल सेना, वायु सेना के वीर जवानों को दी जा रही हैं, जिससे कि वे कोरोना माहमारी से सुरक्षित रह सकें। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...