नशे में ड्राइवर ने पति-पत्नी को उड़ाया

  • हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।
  • ड्राइवर इतना नशे में था खुद का नाम नहीं बोल पाया।
  • पुलिस ने राजनीतिक दबाव से अरोपी नामजद होने के बाद बताया अज्ञात ।
  • शव को पुलिस थाने के सामने रख 36 कौम के लोगो ने दिया धरना।
  • दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई एवं विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है प्रदर्शन।

पीपाड़ शहर। पीपाड़ शहर साथीन रोड़ पर शराब के नशे में एक कार ड्राइवर ने पति-पत्नी को उड़ा दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति ने आज सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी। भोपालगढ़ निवासी रामरतन(21) पत्नी गुड़िया(20) के साथ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पीपाड़ आए हुए थे। दोनों बाइक से वापस भोपालगढ़ जा रहे थे।

विभिन्न मांगो को लेकर किया जा रहा है प्रदर्शन

  1. मृतक के परिवारजनों को ₹50,00000 ( पच्चास लाख ₹ )की आर्थिक सहायता।
  2. मृतक परिवार के भरण पोषण हेतु एक सदस्य को सरकारी नौकरी।
  3. पुलिस थाना अधिकारी सहित लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जांच और निलंबित करने की मांग।
  4. आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

रिपोर्ट :-मेहराम गहलोत

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...