बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धूमधाम से मनाई गई होली, रंगों के साथ बिखरी खुशियां

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी फैकल्टी मेंबर्स द्वारा रंग बरसे भींगे चुनरवाली, होली आई होली आई जैसे होली के गानों पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी साथ ही सभी फैक्लटीज ने होली के गानों पर जमकर डांस कर पूरा माहौल होलीमय बना दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने होली की महत्ता पर जानकारी दी और कहा कि यह त्यौहार आपसी प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली पर्व हमें आपसी मनमुटाव को खत्म कर, प्रेम और शांति के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।

कार्यक्रम में कॉलेज के चैयरमेन डॉ. राजीव बियानी , डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ,डीन व प्रिंसिपल डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल , स्टूडेंट वेलफेयर डीन सुमेधा बाजपेई व सभी फैक्लटी मेंबर्स मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बालमुकुंद आचार्य मामले में मोड़, जामा मस्जिद के बाहर से ही लौटें, सामने आया Video

Rajasthan Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बालमुकुंद...