उच्च शिक्षामंत्री ने सेवड़ा के विद्यालय में किया 4 नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन

उच्च शिक्षामंत्री ने सेवड़ा के विद्यालय में किया 4 नवनिर्मित  कक्षा कक्षों का उद्घाटन

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने ग्राम पंचायत सेवड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को समग्र शिक्षा की ओर से नाबार्ड आर आई डी एफ योजना के तहत 38.26 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित 4 कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारी बनने, अपने से बड़ों का आदर करने के साथ-साथ नियमित अध्ययन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अब सभी शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं। विद्यार्थीगण नियमित स्कूल जाकर मन से पढ़ाई करें।
इस अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री ने विद्यालय में 150 फर्नीचर विधायक निधि कोष से देने की घोषणा की। उच्च शिक्षामंत्री की घोषणा से प्रेरित होकर पंचायत समिति सदस्य भंवर लाल डारा ने एक लाख रूपए और शक्ताराम ने 51 हजार रूपए के फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा ओम गेदर ने भी 51 हजार रूपए का फर्नीचर देने की घोषणा की।
उच्च शिक्षामंत्री ने गांवों में खेल मैदान की मांग पर कहा कि गांव में अराजीराज भूमि उपलब्ध होने की स्थिति में खेल मैदान की भूमि का आवंटन आज के शिविर में कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, नगरासर के पूर्व सरपंच भंवर सिंह भाटी, सीआई बलवन्त राम, स्कूल प्राचार्य भंवर सिंह गहलोत, शिक्षाविद भंवर, सुनील गोदारा, छोटू सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन विद्यालय के व्याख्याता सोमराज बिश्नोई ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...