उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने किया बाफना स्कूल के ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्सेज का आगाज

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने किया बाफना स्कूल के ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्सेज का आगाज

बीकानेर/जयपुर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी जयपुर से मंगलवार को बीकानेर की बाफना स्कूल में ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्सेज के शुभारंभ पर वेबीनार से जुड़े।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने वेबीनार के माध्यम से  मुख्य वक्ता के रूप में बाफना स्कूल के एक नए शैक्षिक नवाचार सर्टिफिकेशन कोर्सेज का आगाज किया। इस वेबीनार में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप,  कॉरपोरेट एक्स्पोज़र तथा एडवांस अकाउंटिंग स्टैंडर्ड से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने इस मौके पर बाफना स्कूल के इस नवाचार की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा इस बात को माना कि पिछले साल – डेढ़ साल से कोरोना के कारण बच्चों को घर बैठकर ही पढ़ना पड़ रहा है। स्कूली वातावरण से दूर होने के कारण बच्चों के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक विकास असर पड़ा है। पर यह हम सब की मजबूरी है व इसे हमें सहन करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को एडवांस एक्स्पोज़र उनके भविष्य में सफलता के लिए बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से सीईओ डॉ पी एस वोहरा ने उच्च शिक्षा मंत्री भाटी  का वेबीनार में स्वागत किया तथा उन्हें ऑनलाइन कोर्सेज के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी और बताया कि स्कूल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह शैक्षणिक नवाचारों में विश्वास रखता है। क्वालिटी एजुकेशन तथा बच्चों को एडवांस एक्स्पोज़र इनकी प्राथमिकता में रहता है।
इन ऑनलाइन कोर्सेज के लिए कुछ इंस्टीट्यूशन्स के साथ कोलैबोरेशन भी किया है जिसमें एयू बैंक, जिला उद्योग व्यापार संघ, आईसीएआई बीकानेर भी है। इन कोर्सेज में देश व विदेश से एक्सपेर्ट्स द्वारा विद्यार्थियो को पढ़ाया जायेगा ओर बोलीवुड के ख्यातनाम लोगों द्वारा अपने वृत्तांत साझा किये जायेंगे।
भाटी ने कहा कि उन्हे पुर्ण आशा है कि सभी विद्यार्थी इन ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्सेज में अच्छा एक्स्पोज़र लेंगे तथा उसे अपने जीवन में सफलता भी प्राप्त करेंगे। हमारा भारत एक युवा राष्ट्र है तथा इसमे कोई संदेह नहीं है कि एक दिन भारत वैश्विक नेतृत्व करेगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...