सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निशुल्क हेलमेट वितरित

जनकल्याण संस्थान पिलानी के तत्वावधान में राजस्थान सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एसपी मनीष त्रिपाठी थे। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डीएसपी सुरेश शर्मा, सीआई इंद्रप्रकाश यादव, पालिका चेयरमैन हीरालाल नायक थे

पिलानी ( झुंझुनूं )रिपोर्ट: दीपक दहिया @जागरूक जनता। जनकल्याण संस्थान पिलानी के तत्वावधान में राजस्थान सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एसपी मनीष त्रिपाठी थे। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डीएसपी सुरेश शर्मा, सीआई इंद्रप्रकाश यादव, पालिका चेयरमैन हीरालाल नायक थे।

संस्थान के आयुष पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया व कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही सड़क अभियान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा संस्थान ने 120 हेलमेट वितरित किए।

इस मौके पर भरतलाल शर्मा, गुलझारीलाल शर्मा, राजेश फोरमैन, मोहम्मद इकबाल, सुशील वर्मा, बजरंगलाल आलड़िया, सीएम भार्गव, नितेंद्र पाठक, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, मातूराम सैनी, डॉ. मनोज जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...