पूनियां का कटाक्ष, कांग्रेस पदयात्रा घोड़े पर निकाले या गधे पर इन्हें कोई समर्थन नहीं मिलेगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की ओर से निकाली जाने वाले पदयात्रा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा सियासी पाखण्ड है। वो पदयात्रा निकाले, हवाई यात्रा निकालें, घोड़े पर निकाले या गधे पर निकाले। कांग्रेस को कोइ समर्थन नहीं मिलेगा।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की ओर से निकाली जाने वाले पदयात्रा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा सियासी पाखण्ड है। वो पदयात्रा निकाले, हवाई यात्रा निकालें, घोड़े पर निकाले या गधे पर निकाले। कांग्रेस को कोइ समर्थन नहीं मिलेगा।

उन्होंने पायलट की सभा में सीएम सहित अन्य नेताओं के नहीं जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन के पहले भी बंटी थी और आगे भी बंटी रहेगी। राजस्थान में किस तरीके से कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है। उसको जोड़ पाना अब कांग्रेस के बस के बात नहीं है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों तक उनके पास अवसर था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। आज वो नहीं बता सकते कि इन तीन कृषि कानूनों में आपत्ति क्या है और उन्होंने पिछले 50 वर्षों में किया क्या है।

कांग्रेस बांट रही रेवड़ी, मगर हम जीतेंगे चुनाव

विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूनियां ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पूरी तरीके से असुरक्षित है और चारों सीटों पर हार की हताशा अभी से दिखने लग गई है। कांग्रेस सरकार चुनाव की छाया में रेवड़ी बांटने का काम कर रही है। हमारा कार्यकर्ता एक जुट होकर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। पेट्रोल की कीमतों पर पूनियां ने कहा इसकी कीमते अंतरराष्ट्रीय मानकों से तय होती है। मनमोहन सिंह के समय भी पेट्रोल मंहगा था। कांग्रेस को राजस्थान की जनता की इतनी फिक्र है, तो मुख्यमंत्री राजस्थान में पेट्रोल पर वेट कम क्यों नहीं करते।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...