भारी बर्फबारी: हिमाचल में 238 सड़कें बंद, बिजली-पानी ठप्‍प, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ज्यादा मात्रा में बर्फबारी होने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 238 सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। वही, सैकड़ों की संख्या में बिजली के पोल टूट गए हैं और पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है।

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से मौसम में काफी बदलाव आया है। एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम लगातार खराब बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से हिमाचल में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बीते दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। ज्यादा मात्रा में बर्फबारी होने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 238 सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। वही, सैकड़ों की संख्या में बिजली के पोल टूट गए हैं और पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। आने वाले दिनों में भी हिमाचल के लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर रखा है।

238 सड़कें बंद, बिजली-पानी ठप्‍प
भारी मात्रा में बर्फबारी होने से प्रदेश की 238 सड़कों पर यातायात बुरी तरह बाधित है। 116 बिजली के पोल बर्फबारी के कारण टूट गए हैं। वहीं पानी की 7 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। भारी बर्फबारी के कारण लाहौल स्पीति जिले की 162, चंबा की 46, कुल्लू की 18, किन्नौर की 8 मंडी की तीन और शिमला की एक सड़क यातायात की आवाजाही के लिए बंद हैं। बर्फबारी के कारण चंबा में 79, किन्नौर में 4, कुल्लू में 11, लाहौल स्पीति में 9 और मंडी में बिजली के 13 पोल टूटने से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिस वजह से प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। लाहौल-स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लाहौल में फंसे 90 पर्यटकों को मनाली पहुंचाया
लाहौल-स्पीति हुई बर्फबारी के कारण अटल टनल मार्ग यातायात के लिए बंद होने के कारण लाहौल-स्पीति घूमने पहुंचे पर्यटक घाटी में ही फंस गए थे। इन पर्यटकों को घाटी से बाहर निकालने का कार्य लाहौल-स्पीति प्रशासन ने शुरू किया और घाटी की सड़क को फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। लाहौल-स्पीति में फंसे बाहरी राज्यों के 90 पर्यटकों को मनाली पहुंचा दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414