खुशखबरः कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती की योग्यता और नियम जारी

Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2021: लंबे समय से कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबर है।

जयपुर। लंबे समय से कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबर है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में होने वाली कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती की योग्यता और नियम जारी कर दिए।

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक पद के लिए अभियांत्रिकी में पीजी, कम्प्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी सहित अन्य डिग्रियों को योग्य माना गया है। विभाग ने बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक पद के लिए स्नातक और ए लेवल, पीजीडीसीए न्यूनतम एक वर्ष या कम्प्यूटर व इंजीनियरिंग को योग्य माना गया है। भर्ती का जिम्मा राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड को दिया गया है। बोर्ड अब बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को संविदा पर किया था। इस पर बेरोजगारों ने लखनऊ में प्रियंका गांधी से मुलाकात की जिसके बाद भर्ती को स्थायी किया।

दो अलग-अलग होंगे पेपर
प्रश्न-पत्र की अवधि दो घंटे की रहेगी। दोनों ही पदों के लिए दो-दो पेपर होंगे। भर्ती में गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी। पहले सरकार ने इस भर्ती में गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटने का प्रावधान लागू किया था। भर्ती को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने भर्ती को स्थायी किया। नियम भी तय कर लिए। अब जल्द से बोर्ड भर्ती जारी करे।

योग्यता को लेकर विरोध
बेरोजगार कम्प्यूटर शिक्षकों का कहना है कि भर्ती मे 1 पेपर पूरा नॉन टेक्निकल और 1 पेपर टेक्निकल रखा गया है। जबकि इसमें सैकंड पेपर में भी मैथ्स रीजनिंग विषय डाल दिया जो सरासर गलत है। कम्प्यूटर साइंस विषय की भर्ती में इलेक्ट्रिक विषय की ब्रांच शामिल कर दी गई जो गलत है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...