हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।


हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने शहर के राजर्षि अभय समाज में अलवर से लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा की। हरियाणा के सीएम बनने के बाद सैनी पहली बार अलवर आए सीएम सैनी अपनी सभा के जरिए सैनी वोट साधने का प्रयास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखला चुकी है। कांग्रेस लंबे समय शासन में रहकर गरीब के विकास और हित के लिए काम करने में नाकाम रही है। कांग्रेस की नियत व नियति दोनों खराब रही। शासन प्रशासन में रहते हुए उन्होंने जनता के हित को ध्यान में नहीं रखा। वही प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र 10 वर्षों में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा के बाहर निकालने का काम प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किया। सैनी ने कहा मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी है, पेयजल रोजगार महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सशक्त है सैनी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया


Next Post

विश्वेंद्र सिंह ने कठूमर में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

Wed Apr 10 , 2024
अलवर:-पूर्व मंत्री और भरतपुर महाराजा रहे विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को कठूमर में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से विश्वेंद्र सिंह का माला और साफा पहनाकर […]

You May Like

Breaking News