आठ राज्यों में बदले गवर्नर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, जानिए अन्य राज्यों में किसकी नियुक्ति हुई

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में बदले राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को बनाया गया कर्नाटक का गवर्नर

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की अटकलों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को 8 राज्यों में नए राज्यपाल बनाए। खास बात यह है कि इन राज्यपालों में एक केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Cand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बना दिया गया है। इसके अलावा मिजोरम से लेकर झारखंड तक आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

इन 8 राज्यों में बनाए गए राज्यपाल
राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनी एक और जगह
मोदी कैबिनेट के विस्तार के बीच एक और मंत्री की जगह बन गई है। राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गहलोत राज्यसभा में सत्ता पक्ष के नेता भी हैं।

इसलिए कैबिनेट से हुई छुट्टी
दरअसल थांवरचंद गहलोत की उम्र 73 वर्ष हो चुकी है। मोदी मंत्रिमंडल में पहले से ही 75 वर्ष की उम्र की बंदिश है। यही वजह है कि आगामी राज्यों के चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को जगह देकर सारी समीकरण बैठाना चाहते हैं। लिहाजा गहलोत को राज्यपाल बनाकर कैबिनेट से छुट्टी की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...