आचार्य तुलसी की समाधि शक्तिपीठ के दर्शन कर मिला सुकून-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

आचार्य तुलसी की समाधि शक्तिपीठ के दर्शन कर मिला सुकून-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को अणुव्रत अनुशास्ता तेरापंथ आचार्य तुलसी की समाधि स्थल नैतिकता की शक्तिपीठ के दर्शन किए और उनके जीवन दर्शन के बारे में जाना।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने आचार्य तुलसी राजस्थानी शोध संस्थान पुस्तकाल एवं वाचनालय, आचार्य तुलसी चित्र दीर्घा और आॅडिया विजुअल कक्ष का अवलोकन किया और यहां आचार्य तुलसी पर लिखे गं्रथों के बारे में जाना। पुस्तकालय के प्रभारी नवरतन चैपड़ा ने बताया कि पुस्तकालय में 13 हजार से अधिक जैन साहित्य, इतिहास आदि के ग्रंथ है। यहां देश-विदेश के छात्र आचार्य तुलसी पर शोध करने पहंुंचते हैं। इस दौरान नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने आचार्य तुलसी समाधि परिसर में करवाएं जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि आज आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान में आकर गुरूदेव तुलसी के दर्शन करने पर उन्हें सुकून मिला। यह प्रतिष्ठान बीकानेर सहित अनेक स्थानों पर सहायतार्थ कार्य कर रहा है। बीकानेर में आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर केन्द्र का संचालन अत्यंत ही उत्तम है, जहां रोगियों के इलाज के लिए सभी संसाधन, सुविधाएं, उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर हंसराज डागा, यशपाल गहलोत, दीपक आंचलिया, पी.सी. तातेड़, अजीत शर्मा आदि उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414