Gold Price Today: सस्ता हो गया सोना, जानें आज कितना कम हुआ गोल्ड का भाव

कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा कम आक्रामक मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों के कारण यूरोपीय सेशन के पहले हिस्से में सोने की कीमत में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते हालातों से सोने को कुछ सपोर्ट मिल सकता है और कुछ नुकसान कम हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्रियल यूनिट्स की कमजोर खरीदारी की वजह से आज चांदी भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 93,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बताते चलें कि मंगलवार को चांदी का भाव 93,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी हुआ सस्ता
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के साथ ही आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। बताते चलें कि आज महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव की वजह से बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह के सत्र का कारोबार बंद रहा था। एक्सचेंज शाम के सेशन में 5.00 से 11.55 बजे तक कारोबार कर रहा है। ग्लोबल लेवल पर कॉमेक्स सोना वायदा 6 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2625 डॉलर प्रति औंस रह गया।

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोने को मिल सकता है सपोर्ट
कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा कम आक्रामक मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों के कारण यूरोपीय सेशन के पहले हिस्से में सोने की कीमत में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते हालातों से सोने को कुछ सपोर्ट मिल सकता है और कुछ नुकसान कम हो सकता है। इसके अलावा, कारोबारी ब्याज दर में कटौती के संकेतों को लेकर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के कुछ सदस्यों के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। एशियाई बाजार में चांदी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...