बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए नापासर में स्वीकृत हो बालिका महाविद्यालय :- पचीसिया

बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए नापासर में स्वीकृत हो बालिका महाविद्यालय :- पचीसिया

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीमती सी.एम. मूंधडा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाक़ात कर बालिका शिक्षा क्षेत्र को बढावा देने हेतु नापासर में गर्ल्स महाविद्यालय पास करने की मांग की | ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि नापासर के आस-पास लगभग 30 गाँव लगते हैं और स्वयं नापासर की आबादी तकरीबन 45 हजार के करीब है और नापासर सरकारी विद्यालय में 1200 से अधिक बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रही है | इन बालिकाओं की उच्च शिक्षा के मद्देनजर नापासर कस्बे में गर्ल्स महाविद्यालय की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है | नापासर में महाविद्यालय निर्माण हेतु नापासर के प्रधान द्वारा भूमि उपलब्ध करवाने की सहमति प्राप्त हो चुकी है और इस हेतु श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई उपलब्ध भूमि पर महाविद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण का खर्च ट्रस्ट से वहन करेगी । ताकि नापासर की बालिकाओं को अपने कस्बे में ही उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके और नापासर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके | साथ ही सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत भी किया | इस अवसर पर नरेश मित्तल,शंभूदयाल गुप्ता एवं पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...