गहलोत की चिंता:CM ने कहा- दूसरे राज्यों में कोरोना मरीज बढ़े; वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों को ज्यादा खतरा

जयपुर। राजस्थान में भले ही अभी कोरोना केस सबसे कम आ रहे हो, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को आज चेतावनी जारी की है। गहलोत ने प्रदेश में आगामी दिनों में कोरोना के केस बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है।

पिछले कुछ दिनों विदेशों में कोरोना के केस अचानक बढ़ने लगे हैं। रूस, अमेरिका, यूके, टर्की, यूक्रेन समेत कई देशों में हर रोज 25 हजार या उससे ज्यादा कोरोना के केस मिल रहे हैं। भारत में इन देशों से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि त्योहारों के दौरान हुए आवागमन से कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं। इससे बचने के लिए अभी से सभी को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए। साथ ही टेस्टिंग भी ज्यादा से ज्यादा करनी चाहिए।

ज्यादा गंभीर मरीज वे जिनके वैक्सीन नहीं लगी
गहलोत ने बताया कि यूरोप के देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां गंभीर अवस्था में पहुंचे अधिकांश मरीज वो हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। इसलिए उन्होंने लापरवाही बरतने वालों और वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को आगाह किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ रहे हैं केस
भारत में भले ही बड़े राज्यों राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार में केस भले ही कम आ रहे हो, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के नये मरीज मिल बढ़ रहे हैं। मेघालय, मिजोरम, असम, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे छोटे-छोटे राज्यों में केस की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।

होली के बाद बढ़े थे कोरोना के केस
राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर होली के बाद आई थी। होली के पर्व पर बढ़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से यहां पहुंचे थे। तब केरल, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के राज्यों में कोरोना के केस ज्यादा आ रहे थे। होली में प्रवासी राजस्थानियों का आगमन होने के बाद कोरोना के केस तेजी से बढ़े थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...