गौतम उपाध्याय गंगाशहर से लापता, परिजनों को हाल बेहाल,रिश्तेदार मित्र जुटे खोजने, आप भी करें मदद…

बीकानेर@जागरूक जनता । देशनोक निवासी 27 वर्षीय एक युवक पिछ्ले दो दिनों से लापता है। जिसके गुम होने की जानकारी युवक के परिजनों ने दी है । युवक का नाम गौतम उपाध्याय है जो कि देशनोक का रहने वाला है । गौतम के आधार कार्ड में अंकित जन्म तारीख के अनुसार उम्र 27 वर्ष है । परिजनों ने बताया दो दिन पहले वह शाम के करीब 5 बजे के आसपास गंगाशहर से गायब है, उसको खोजने के लिए रिश्तेदारों व उसके मित्रो के यंहा संपर्क किया लेकिन कंही भी उसका कोई पता नही चल पाया है । लापता युवक के नजदीकी रिश्तेदार गोपाल पंचारिया ने बताया गौतम के गुम होने के बाद से परिजनों का बुरा हाल हो रखा है । सभी रिश्तेदार अपने-अपने स्तर पर गौतम को खोजने का प्रयास कर रहे है ।

जागरूक जनता आप सभी से अपील करता है कि गौतम उपाध्याय को खोजने में मदद करें ताकि एक परिवार की उम्मीद फिर से रोशन हो सके । इस गुमशुदा युवक के बारे में कोई भी जानकारी हो तो आप परिजनों के इस नम्बर पर संपर्क करें— 6375658357, 7725960954 या फिर जागरूक जनता को इस नम्बर पर सूचित करें +91 9588807775 या हमें ईमेल करें – [email protected]

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...