खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए-भाटी

खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए-भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बज्जू में स्कूली छात्र-छात्रा की 65वीं जिला स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी  ने पिच पर गेंद खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाटी ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा कि खेलों को अनुशासन खेल की भावना से खेलना आवश्यक है। इसी पर शारीरिक मानसिक विकास निर्भर है। खेलों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े।
भाटी ने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेलना भी जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ कुछ समय खेल के लिए निकालें। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र को चुने उसमें सौ प्रतिशत अपने आप को लगा दें।
  भाटी ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खेलो तो ऐसा खेलो कि पढाई बन जाए तथा पढाई करों तो ऐसी करों कि खेल बन जाए । उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय पढाई करनी है और खेल के समय खेल खेलना है। लेकिन जो भी करना है, मन से करना है तभी हम निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर निश्चित सफलता मिलेगी, जो भी काम करें मन से करें।
उन्होंने इस 65 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता की जिम्मेदारी लेने पर श्रीराम पब्लिक स्कूल के निदेशक चतराराम सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ निजी संस्थाओं के सहयोग भी होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के बाद ऐसा संदेश जाना चाहिए कि अन्य संस्थाएं इस प्रतियोगिता से प्रेरणा लें। यह प्रतियोगिता अपने अनुशासन और निर्णायकों के निष्पक्ष निर्णय के रूप में जानी जाए।
 उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि  राजस्थान सरकार ने 350 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती में नियुक्ति दी है, जिन खिलाड़ियों ने अन्तराष्ट्रीय खेलों व ओलम्पिक में भाग लिया है। डिप्टी एसपी तक के पदों पर नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अच्छा खेलते हैं और जो आगे बढ़ते हैं, उन्हें राज्य सरकार सीधी भर्ती में नौकरी दे रही है, पहली बार ऐसा प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा की तर्ज पर या देश के दूसरे ऐसे राज्य जहां खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता है, उसके अनुसार खेल नीति लाएंगे। भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार खेलों को बढावा दे रही है। जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में उपलब्धि हासिल की उन्हे सीधी भर्ती में नियुक्ति दी है।
भाटी ने बज्जू में खेल मैदान के लिए भूमि दिलाने की मांग पर कहा कि अगर गांव में खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध है तो प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर में भूमि का आवंटन करवा दिया जायेगा। साथ स्कूल की चार दिवारी को ऊंचाई देने, विद्यालय में सांइस की प्रयोगशाला बनवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि बज्जू में कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपये स्वीकृत हो चुके और दो माह में भवन निर्माण का काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जायेगी।
प्रतियोगिता के मुख्य शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय स्कूली छात्र-छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की 17 टीमे भाग ले रही है और उद्घाटन मैच नोखा चयनित व फोर्ट स्कूल के बीच खेला गया।
इस अवसर पर कोलायत के पूर्व प्रधान गणपत राम खीचड, जिला परिषद सदस्य मोहनदान उज्जवल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोलायत मूल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पंजीयन जोरावर सिंह राठौड़, ओम प्रकाश गोदारा, प्राचार्य राजकीय उ मा विद्यालय प्रेम प्रकाश बिश्नोई, श्रीराम पब्लिक स्कूल के निदेशक चतराम सोनी, उम्मेद सिंह आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...