NSP कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन, केशव व सुमन के सिर सजा इस वर्ष का ताज

बीकानेर@जागरूक जनता। शनिवार को नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी 2021-2022 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बिस्सा ने महाविद्यालय में नव प्रवेशित के छात्र – छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन शिक्षा एवं समाज से संबंधित अपने विचार से अवगत करवाया । महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्रों ने नव आगुन्तम छात्रों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद नगर निगम बीकानेर के प्रफुल्ल हटीला एवं मनोज जनागल ने अपना उद्बोधन में छात्र जीवन एवं समाज सेवा का महत्व समझाया। इस उपलक्ष्य पर इस वर्ष मिस्टर फ्रेशर के रूप में केशव आचार्य एवं मिस फ्रेशर सुमन को चुना गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता खिलाड़ियों को प्रफुल्ल हटीला मनोज जनागल , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, पंकज चौधरी व्याख्यातागण ने सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का संचालन शिवानी, सारस्वत एवं जितेश चौधरी ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र धीरज चौधरी, संजय सेन रजत चौधरी गणेश सोलंकी योगेश चौधरी अक्षय राज सिंह, दीपांशु पुरोहित एवं संपूर्ण छात्र संगठन का सहयोग रहा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...