राज्य में नामांकन पत्र भरने का चौथा दिन : 151 उम्मीदवारों ने 195 नामांकन पत्र दाखिल किए

अब तक 241 उम्मीदवारों ने 301 नामांकन भरे

जयपुर,। राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए गुरुवार को नामांकन के चौथे दिन राज्य में 105 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 151 उम्मीदवारों ने 195 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब तक प्रदेश में 241 उम्मीदवारों ने 301 नामांकन पत्र भरे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में चौथे दिन सादुलशहर, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, संगरिया, हनुमानगढ़, बीकानेर पश्चिम, कोलायत, डूंगरगढ़, नोखा, सादुलपुर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, सीकर, दांता रामगढ़, खंडेला, नीम का थाना, कोटपूतली, विराटनगर, दूदू, आमेर, जमवा रामगढ़, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बस्सी, किशनगढ़ बास, मुण्डावर, बहरोड़, थानागाजी, अलवर शहरी, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, कठूमर, डीग-कुम्हेर, भरतपुर, हिंडौन, करौली, बांदीकुई, महुवा, दौसा, गंगापुर, बामनवास, खंडार, किशनगढ़, मसूदा, केकड़ी, डीडवाना, जायल, डेगाना, मकराना, परबतसर, नावां, जैतारण, सोजत, पाली, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, बिलाड़ा, शिव, पचपदरा, सिवाना, सांचोर, गोगुन्दा, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर, डूंगरपुर, आसपुर, चोरासी, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीडोरा, कुशलगढ़, कपासन, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, धरियावद, भीम, कुम्भलगढ़, नाथद्वारा, मांडल, भीलवाड़ा, शाहपुरा, मांडलगढ़, केशोरायपाटन, बूंदी, पीपल्दा, सांगोद, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, अंता, डग और झालरापाटन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 195 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

श्री गुप्ता ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले इन उम्मीदवारों को सी-1 फॉर्म भर कर अपराध की जानकारी समाचार पत्र व टीवी चैनल्स के माध्यम से तीन बार प्रकाशित-प्रसारित कर सार्वजनिक करनी होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...