श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोली मारी

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन ने 2002 में थोड़े समय के लिए अंडर-19 टीम की कप्तानी की और गॉल क्रिकेट क्लब के लिए 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उनकी कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की मंगलवार रात अंबालांगोडा में उनके घर के बाहर एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। निरोशन ने 2002 में श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी, लेकिन अपने छोटे से पेशेवर करियर के दौरान वह कभी सीनियर टीम के लिए नहीं खेले। 41 साल के निरोशन की कथित तौर पर उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई और श्रीलंकाई पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है। 

श्रीलंका पुलिस ने क्या कहा?

श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता ने कहा इस हत्या को लेकर कहा कि गोलीबारी में शामिल संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह घटना गिरोहों के बीच आपसी लड़ाई का परिणाम है। निरोशन ने 2000 में श्रीलंका के लिए अंडर-19 में डेब्यू किया था और घरेलू टूर्नामेंट में गैले स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेला। निरोशन एक तेज गेंदबाज थे जो कभी-कभार बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते थे। उन्होंने 2002 में कुछ समय के लिए श्रीलंका की अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी, लेकिन सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाए। 

कैसा रहा निरोशन का करियर

श्रीलंका के कई बड़े क्रिकेटर जैसे कि एंजेलो मैथ्यूज , उपुल थरंगा और फरवीज महारूफ अंडर-19 क्रिकेट टीम में निरोशन के नेतृत्व में खेले। उन्होंने 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें उन्होंने 26.89 की शानदार गेंदबाजी औसत से 19 विकेट लिए। निरोशन ने आठ लिस्ट ए खेलों में पांच विकेट भी लिए, जिसमें 18 रन देकर दो विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 19 फर्स्ट क्लास पारियों में 14.94 की औसत से 269 रन बनाए और तीन लिस्ट ए पारियों में 48 रन बनाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...