पंजाब के पूर्व cm प्रकाश सिंह बादल का न‍िधन, मोहाली के अस्‍पताल में ली अंत‍िम सांस

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने पुष्टि की। प्रकाश स‍िंह बादल काफी समय से मोहाली के अस्‍पताल में भर्ती थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

95 साल के प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य में सोमवार को हल्का सुधार हुआ था। लेक‍िन मंगलवार रात उनकी सांसे थम गईं। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुखबीर सिंह बादल ने फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सुखबीर बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ थीं।

कोरोना को दी थी मात
फरवरी 2022 में, उन्हें पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिस दौरान उन्होंने कार्डियक और पल्मोनरी चेक-अप भी कराया। बादल पिछले साल जनवरी में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पांच बार रहे पंजाब के सीएम
बादल ने पिछले साल पंजाब में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बादल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1950 के दशक की शुरुआत में की थी और सालों से कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पांच बार 1970-71, 1977-80 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...