पूर्व मंत्री बेनीवाल ने किया लूणकरणसर अस्पताल का निरीक्षण, भीमसेन चौधरी पब्लिक पार्क मे आमजन की सुनी समस्या…..

पूर्व मंत्री बेनीवाल ने किया लूणकरणसर अस्पताल का निरीक्षण

भीमसेन चौधरी पब्लिक पार्क मे आमजन की सुनी समस्या

बीकानेर@जागरूक जनता। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त स्टॉफ की जानकारी ली बेनीवाल ने सभी चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में निर्धारित समय पर आने व ग्रामीणों को गुणवत्ता पूर्वक चिकित्सा सुविधा देने की बात कही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ रविंद्र पवार को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना निशुल्क दवा योजना व निशुल्क जांच सहित संपूर्ण योजनाओं का लाभ दिए जाने व इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।

बेनीवाल ने अस्पताल में संचालित ऑक्सीजन प्लांट की भी जानकारी ली निरीक्षण के दौरान डॉ प्रदीप गोदारा डॉ अंजना कोचर डॉक्टर भागीरथ भाम्भू डॉ विजेंद्र मांजू सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद मिले। इससे पूर्व मुख्य बाजार में स्थित भीमसेन चौधरी पब्लिक पार्क में पूर्व मंत्री बेनीवाल ने आमजन से रूबरू होकर ग्रामीणों की जनमस्याएं सुनी इस दौरान लूणकरनसर बार एसोसिशन अध्यक्ष महेन्द्रसिह चौधरी के नेतृत्व मे पूर्व मन्त्री बेनीवाल से प्रतिनिधि मण्डल मिला और उन्होने तहसील व उपखण्ड कार्यालय एक ही परिसर मे खुलवाने व एडीजे न्यायालय स्वीकृत करवाने की मांग की प्रतिनिधि मण्डल मे एडवोकेट मुकनाराम जाखड़ पूर्व बार अध्यक्ष रामकरण मूण्ड ओंकार प्रसाद सारस्वत नेतराम सियाग महिपाल सारस्वत जुगल किशोर सारस्वत लालचंद थोरी सहित अधिवक्तागण थे। इस दौरान उपसरपचं गणेशाराम मेघवाल स्टेट कोऑर्डिनेटर विक्रम स्वामी पूर्व उपप्रधान अजय गौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जाखड़ राजपुरा हुड्डान सरपंच मोहनराम सारण पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मूलाराम कळकळ महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा सुशील बोथरा निर्मल दुगड़ कंवरलाल सेठिया अलीशेर सुशील पारीक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...