बीकानेर शहर में सिटी बस सेवा के संबंध में कमेटी का गठन

बीकानेर शहर में सिटी बस सेवा के संबंध में कमेटी का गठन

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बीकानेर शहर में पुनः सिटी बस संचालन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कलक्टर मेहता ने बीकानेर शहर में पूर्व में शुरू की गई सिटी बस की सेवाओं के बंद होने के बारे में फीड बैक लिया और नए सिरे से सिटी बस प्रारंभ किए जाने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीकानेर शहर में सिटी बस के संबंध में रूट चार्ट बनाने और बसों की संख्या आदि के बारे में जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में नगर विकास न्यास, नगर निगम के प्रतिनिधि तथा यातायात निरीक्षक को शामिल किया गया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट आगामी सात दिनों में देगी, जिसके आधार पर निर्णय लिया जायेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त् ए.एच.गौरी, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, जिला परिवहन अधिकारी जे.के.माथुर, सीएडी के मुख्य लेखाधिकारी संजय धवन उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...