विश्व पटल पर देश के ख्यातनाम कलाकारों का आगमन अब भीलवाड़ा में

ख्यातनाम चित्रकार लक्ष्यपाल सिंह राठौर द्वारा आर्ट रेसीडेंसी प्रोग्राम का शुभारम्भ

भीलवाड़ा @ जागरूक जनता। कॉन्टेम्परेरी आर्टिस्ट सौरभ भट्ट ने बताया कि आलोक सेवा समिति द्वारा संचालित आलोक आर्ट गैलरी और आलोक ललित कला संस्थान के तत्वावधान में कला के कॉन्टेम्परेरी जगत में देश के जानेमाने कलाकार लक्ष्यपाल सिंह राठौर और सौरभ भट्ट द्वारा आर्ट रेसीडेंसी प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया। श्री राठौर ने आलोक आर्ट गैलरी के आर्ट स्टूडियो में पूरी रात कार्य किया और सुबह तक 4 से 5 कलाकृतियों का निर्माण कर डाला। इससे पूर्व आलोक आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित आर्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम में नूज़ीलैण्ड और मोज़ाम्बिक और कई देशों के कलाकारों ने भी कलाकृतियों का जलवा बिखेरा था।

आलोक आर्ट गैलरी के निदेशक श्री गौवर्धन लाल भट्ट ने जानकारी में बताया कि बहुत जल्द श्री लक्ष्यपाल सिंह राठौर की 20 नायाब पेंटिंग्स की सोलो आर्ट एक्सहिबिशन आलोक आर्ट गैलरी में कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए आयोजित की जाएगी। इस रेजीडेंसी प्रोग्राम के तहत भविष्य में कॉन्टेम्परेरी कार्य करने वाले आर्टिस्ट्स के ऑर्टवर्कस को आलोक आर्ट गैलरी सहित जयपुर, दिल्ली, मुंबई, और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक्सीबिट किया जाएगा।

इस तरह के आर्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम द्वारा वस्त्र नगरी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में कला की एक नयी पहचान मिलेगी तथा इसके लिए राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ललित कला के क्षेत्र में कई कला कार्यक्रमों के आयोजन किये जायेंगे जिससे समाज में कला-संस्कृति का विस्तार हो, कलाकारों का सम्मान हो, उनकी कला को प्रस्तुत करने के लिए एक कलात्मक मंच मिले, जिससे उन्हें व् उनकी कला को एक नयी पहचान मिल सके। इससे भीलवाड़ा जिले के विद्यार्थियों (छात्र/छात्राओं) को कला क्षेत्र में रूचि रखने वालों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग भी मिलेगा।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...