होली से पहले कोरोना के कहर के कारण बाजार ने 15 लाख करोड़ गंवाए, जानिए कैसे

कोरोना वायरस का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से शेयर बाजार में फिर से गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ चुका है।

नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। अमरीकी बाजार नैस्डैक में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और प्रतिबंधों की वजह से शेयर बाजार डेढ़ महीने के निचले स्तर पर चला गया है। वहीं बाजार अपने ऑल टाइम हाइ से 3700 से ज्यादा अंक नीचे आ चुका है। होली से पहले ही निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अगर बात आज की करें तो सेंसेक्स करीब 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में गिरावट
आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.73 अंकों की गिरावट के साथ 48817.58 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सेंसेक्स 48,770 अंकों के निम्न स्तर पर पहुंचा। जबकि सेंसेक्स 16 फरवरी को सेंसेक्स 52,516.76 अंकों के साथ ऑल टाइम पर था। तब से अब तक बाजार 3746 अंक नीचे आ चुका है। वहीं निफ्टी की बात करें तो 102.50 अंकों की गिरावट के साथ 14,446.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि 16 फरवरी को निफ्टी 15,431.75 अंकों के साथ ऑल टाइम हाइक पर था।


सभी सेक्टर्स में गिरावट
आज शेयर बाजार में सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर दिखाई दे रहा है। बीएसई ऑटो 306.65 अंक, बैंक एक्सचेंज 386.47, बैंक निफ्टी 325 अंक, कैपिटल गुड्स 172.58 अंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 417.63 अंक, बीएसई एफएमसीजी 93.37 अंक, बीएसई हेल्थकेयर 144.47 अंक, बीएसई आईटी 379.23 अंक, तेल और गैस 95.91, बीएसई पीएसयू 66.14 अंक और बीएसई टेक 168.79 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि बीएसई मेटल 24.45 अंकों की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो टाटा मोटर्स 2.22 फीसदी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 2.19 फीसदी, आयशर मोटर्स 2.14 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.92 फीसदी और कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों में 1.90 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील 1.15 फीसदी, ओएनजीसी 1 फीसदी, यूपीएल 0.55 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.35 फीसदी और गेल इंडिया 0.23 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...