राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली सुधार हेतु सुझाव’ विषय निबंध लेखन प्रतियोगिता

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्व मंडल द्वारा ‘राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली सुधार हेतु सुझाव’ विषयक राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
राजस्व मंडल की ओर से विभिन्न विभिन्न संवर्गों में चयनित प्रविष्टियों के परिणाम के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा संवर्ग में अनूपगढ़ के उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार गोयल को पहला तथा पुष्कर उपखण्ड अधिकारी सुखाराम पिंडेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं धोजक दूसरे स्थान पर रहे हैं। राजस्व मंडल द्वारा प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए मंडल सदस्य सीआर मीणा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। इसमें रामनिवास जाट, पंकज नरूका और सुरेन्द्र कुमार पुरोहित को शामिल किया गया। प्रतियोगिता भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग, राजस्थान प्रशासनिक सेवा संवर्ग, राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा संवर्ग तथा आम नागरिक संवर्ग सहित विभिन्न संवर्गों में आयोजित की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...