कृषि योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित करें –प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी

कृषि विभाग में सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री वैभव गालरिया ने कहा कि कृषि विभाग सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है इसलिए सभी अधिकारी अपना शत् प्रतिशत कार्य ईमानदारी एवं कर्त्तव्य निष्ठा से समय पर पूरा करें, जिससे आमजन को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि खेती में आने वाली समस्याओं को दूर कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं यही कुशल सुशासन का प्रतीक है।

श्री गालरिया शनिवार को पंत कृषि भवन में आयोजित सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ई-फाइल निस्तारण, जल संरक्षण एवं जल संचयन कार्य, विधानसभा में लंबित प्रश्नों के समय पर जवाब भेजने, की परफॉर्मेंस इंडिकेटर के समुचित पालन के निर्देश दिए।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि मिशन कर्मयोगी के तहत सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों का नामांकन आवश्यक रूप से करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कर्मयोगी में कई प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं जिन्हें अधिकारी व कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार बिना भौतिक उपस्थिति के ऑनलाइन पूरा कर सकते है।

उन्होंने कहा कि ई-फाईल सिस्टम को सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालय में अनिवार्य रूप से लागू करते हुए ई-फाईल के डिस्पॉजल टाईम की भी मॉनिटिरिंग करें। सभी कार्य ई-फाईल के माध्यम से ही सम्पादित किये जाये साथ ही ई-फाईल डिस्पोजल समय को कम करने की कोशिश करें।

बैठक में आयुक्त कृषि श्री के एल स्वामी, आयुक्त उद्यानिकी श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी, संयुक्त शासन सचिव कृषि श्री कैलाश नारायण मीणा, निदेशक एवं प्रशासक कृषि विपणन विभाग श्री जय सिंह, प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बीज निगम श्रीमती निमिषा गुप्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...