ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने सुनी आमजन की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने सुनी आमजन की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार प्रातः पवनपुरी स्थित अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी तथा इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने पानी, बिजली, कृषि, शहरी क्षेत्र में सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार के समयबद्ध निस्तारण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। इसके लिए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। संपर्क पोर्टल सहित आमजन की समस्याओं से जुड़े प्रत्येक प्लेटफार्म की नियमित समीक्षा होती है। इस दौरान उन्होंने आमजन से कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का आह्वान किया तथा कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बेहवियर की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...