कोरोना को हल्के में लेने वालों को सरकार की चेतावनी, कहा- ‘तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें’

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर लोगों को चेताया है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के उचित व्यवहार का लगातार उल्लंघन करने से अब तक हमने जो हासिल किया है, वह खत्म हो सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए लव अग्रवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सुखना झील और महाराष्ट्र में भूशी बांध जैसे भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों और बाजारों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “कोविड के उचित व्यवहार का लगातार घोर उल्लंघन हमारी अब तक की कमाई को समाप्त कर सकता है। तीसरी लहर इस व्यवहार के कारण आ सकती है।”

उन्होंने कहा कि जब लोग कोरोना की तीसरी लहर की बात कर रहे हैं तो उसे मौसम के अपडेट की तरह सामान्य रूप से ले रहे हैं, जबकि इसकी गंभीरता को समझना चाहिए। लव अग्रवाल ने कहा, “हम मौसम के अपडेट के रूप में तीसरी लहर के बारे में बात करते हैं। हम जो समझने में विफल रहते हैं, वह यह है कि कोविड-19 के उचित व्यवहार का पालन करना या इसकी कमी ही भविष्य की लहरों को रोकेगी या पैदा करेगी।” वहीं, उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “इसका चुनाव करना इतना मुश्किल नहीं है, है ना?”

लव अग्रवाल ने आगे कहा कि देश में उभरती स्थिति का प्रबंधन करने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा, “23,123 करोड़ रुपये कोविड-19 आपातकालीन पैकेज के रूप में स्वीकृत किए गए हैं, जिसका उपयोग आईसीयू बेड के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही इसका उपयोग बाल चिकित्सा इकाइयों का निर्माण, अस्पतालों के बिस्तरों को जोड़ना, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन भंडारण टैंक स्थापित करना और कोविड के खिलाफ लड़ने के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस जोड़ने में किया जाएगा।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...