जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

डोडा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि गादी भगवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जब गादी भगवाह जंगल में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया तो मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी। 

दोनों तरफ से हो रही है फायरिंग

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोली गादी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

कठुआ में आतंकियों ने सेना पर किया हमला

इससे पहले कठुआ जिले में सेना के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को एक व्यापक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया गया। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जमीनी खोज दल हेलीकॉप्टर और यूएवी निगरानी के साथ तलाश अभियान चला रहे हैं। इसमें खोजी कुत्तों और ‘मेटल डिटेक्टर’ की मदद भी ली जा रही है। इस क्षेत्र में घने जंगलों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

सेना के पांच जवान शहीद

उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने माचेडी, बदनोत, किंडली और लोहई मल्हार इलाकों में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किये गए आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414